Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में उद्योग लगाने हेतु मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मण्डल




संवाददाता (मोहम्मद सैफ साबरी)

लखनऊ। प्रदेश में उद्योग लगाने हेतु एक प्रतिनिधि मण्डल राम उग्रह शुक्ला अध्यक्ष अटल पूर्वाचल औद्योगिक विकास परिषद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। अध्यक्ष राम उग्रह शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश  चुनाव संपन्न होने के बाद पूर्ण बहुमत से बनी योगी नेतृत्व में भाजपा सरकार के बाद उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जी से मिला और उनको सरकार बनाने की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा जो उत्तर प्रदेश की नीति है पूरे देश में कहीं नहीं है। 

हम लोग पूरी निष्ठा से उत्तर प्रदेश में भारी मात्रा में उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान में पहला राज्य होगा जो विकास में सबसे आगे होगा उसी के चलते मैंने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की और सभी विषयों पर बातचीत की।  मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह  प्रदेश में क़ानून व्यवस्था लागू की है। उसी हिसाब से मुख्यमंत्री चाह रहे हैं। कि उत्तर प्रदेश का विकास हो उसको देखते हुए उद्योगपति अपने खर्चे पर प्रदेश में समिट करने को तैयार है। सम्मिट में हम लोग माननीय मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री को बुलाएंगे उनके सामने सभी प्रस्ताव रखे जाएंगे और जो इन्वेस्टमेंट हो रहा है वह रखा जाएगा यहां बड़े-बड़े उद्योगपति आने को तैयार है।

"