Type Here to Get Search Results !

AAP Party Protest in Lucknow: यूपी में वेंटिलेटर खरीद में भ्रष्‍टाचार को लेकर आप पार्टी का प्रदर्शन, ब्‍लैक लिस्‍टेड कंपनी को ठेका देने का लगाया आरोप

AAP Party Protest in Lucknow: यूपी में वेंटिलेटर खरीद में भ्रष्‍टाचार को लेकर आप पार्टी का प्रदर्शन, ब्‍लैक लिस्‍टेड कंपनी को ठेका देने का लगाया आरोप
 AAP Party Protest in Lucknow

 

AAP Party Protest in Lucknow: उत्‍तर प्रदेश सरकार के विरोध में आम आदमी महिला विंग का प्रदर्शन। उठाया पीकू के लिए वेंटिलेटर खरीद को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग। AAP Party की महिला विंग ने प्रदर्शन कर उठाया BLACK LISTED ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका देने का मुद्दा।


AAP Party Protest in Lucknow: कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के नाम पर प्रदेश भर में बन रहे पीकू वार्ड के लिए उपकरणों की खरीद में व्यापक भष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को AAP Party ने बेगम हजरत महल पार्क के निकट स्थित पिंक बूथ के पास धरना दिया। AAP Party का आरोप है कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए योगी सरकार ने पीडियाट्रिक आइसीयू बनाने के नाम पर 5880 लाख रुपये का भष्र्टाचार किया जा रहा है।


(Protest)धरने में जिला इकाई एवं सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकता बच्चों को महामारी से बचाने के नाम पर योगी सरकार द्वारा 5880 लाख रुपये भष्र्टाचार में खर्च करने की तैयारी के विरोध में धरने पर बैठे। आप नेताओं ने सरकार के भ्रष्टाचार को पूरे जोर शोर से उठाया। 

यह भी पढ़े 👉 UP Block Pramukh Chunav 2021: ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव में बाराबंकी डीएम होंगे आरओ, 15 अफसरों को मिली एआरओ की जिम्मेदारी

महिला विंग की अध्यक्ष नीलम यादव ने आरोप लगाया कि 10 लाख का वेंटिलेटर 22 लाख में योगी सरकार ने क्यों खरीदा इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि यह पूरी खरीद महाराष्ट्र की एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी से बिना टेंडर के ही की जा रही है। इस खरीद के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की सभी जिलों में धरने पर बैठी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार मासूमों की सांसो से खेलना बंद करें। 


वहीं प्रदर्शन मे प्रदेश उपाध्यक्ष क़ाज़ी इमरान लतीफ, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, अफरोज आलम, माजिद, सुभाषणी मिश्रा, मनीष वर्मा, विवेक सिंह, कीश्वरजहाँ, अभिषेक सिंह, संतोष दुबे, तुषार श्रीवास्तव, ललित बाल्मीकि, जॉनी, अमित चोपड़ा, पन्नालाल निगम, धीरज, मुंकेश अरोरा, आकाश मिश्रा, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

"